Education Aacharya - एजुकेशन आचार्य

  • वाह जिन्दगी !
  • About the Author
  • About Education Aacharya

Education Aacharya - एजुकेशन आचार्य

Synopsis / शोध प्रारूपिका (लघु शोध व शोध के विद्यार्थियों हेतु)

किसी भी क्षेत्र में शोध करने से पूर्व मनोमष्तिष्क में एक तूफ़ान एक हलचल महसूस होती है, शोध परिक्षेत्र की तलाश प्रारम्भ होती है, विषय की तलाश से लेकर परिणति तक का आयाम मुखर होने लगता है और इसी मनोवेग वैचारिक तूफ़ान को शोध एक सृजनात्मक आयाम देता है एवं अस्तित्व में आता है शोध प्रोपोज़ल या शोध प्रारूपिका। हमारे शोधार्थियों में इसके लिए शब्द प्रचलन में है: —- Synopsis.

शोध को क्रमबद्ध वैज्ञानिक स्वरुप देने हेतु लघुशोध व शोध के विद्यार्थी सरलता से कार्य कर सहजता से इस परिणति तक ले जा सकते हैं, Synopsis के चरणों(Steps) को इस प्रकार क्रम दिया जा सकता है –

1. प्रस्तावना 2. आवश्यकता क्यों? 3. समस्या 4.उद्देश्य 5.परिकल्पना 6. प्रतिदर्श 7. शोध विधि 8. शोध उपकरण 9. प्रयुक्त सांख्यिकीय विधि 10. परिणाम, निष्कर्ष एवं सुझाव 11. प्रस्तावित रूपरेखा (शोध स्वरूपानुसार)

1. प्रस्तावना(Introduction)-

जिस तरह रत्नगर्भा पृथ्वी के गर्भ से प्राप्त अयस्क परिशोधन से शुद्ध धात्वीय स्वरुप प्राप्त करते हैं उसी प्रकार हमारे मस्तिष्क में उमड़ते-घुमड़ते तथ्य प्रगटन के लिए अपने परिशुद्ध स्वरुप को प्राप्त करने का प्रयास करते हैं और हम अपनी क्षमता के अनुसार उसे बोधगम्य बनाकर उसका प्रारम्भिक स्वरुप प्रस्तुत करते हैं जो मूलतः हमारे विषय से सम्बन्ध रखता है, शीर्षक से जुड़ाव का यह मुखड़ा, भूमिका या प्रस्तावना का स्वरुप लेता है इसके शब्द हमारी क्षमता अधिगम स्तर और प्रस्तुति कौशल के अनुसार अलग-अलग परिलक्षित होता है इसमें वह आलोक होता है जो हमारे शोध का उद्गार बनने की क्षमता रखता है।

2. आवश्यकता क्यों?(Importance)-

यह बिंदु विषय-वस्तु के महत्त्व को प्रतिपादित करता है और उस पर कार्य करने के औचित्य को सिद्ध करता है कि आखिर अमुक चर को या अमुक पात्र या विषय वस्तु को ही हमने अपने अध्ययन का आधार क्यों बनाया? हमें देश, काल, परिस्थितियों के आलोक में अपने विषय और उसी परिक्षेत्र पर कार्य करने की तीव्रता का परिचय कराना होता है इसे ऐसे शब्दों में लिखा जाना चाहिए कि पढ़ने वाला उसकी तीव्रता को महसूस कर सके और उसका मानस सहज रूप से आपके तर्कों का कायल हो जाए।

3. समस्या(Problem)-

यहाँ समस्या या समस्या कथन से आशय शोध के ‘शीर्षक’ से है। शीर्षक संक्षिप्त, सरल, सहज बोधगम्य व सार्थक भाव युक्त होना चाहिए अनावश्यक विस्तार या अत्यधिक कठिन शब्दों के प्रयोग से बचकर उसे अधिक पाठकों की बोधगम्यता परिधि में लाया जा सकता है यह शुद्ध व भाव स्पष्ट करने में समर्थ होना चाहिए। शोध स्वरूपानुसार इसका उपयुक्त चयन व शुद्ध निरूपण होना चाहिए।

4. उद्देश्य(Objectives)-

उद्देश्य बहुत सधे शब्दों में बिन्दुवार दिए जाने चाहिए। तुलनात्मक अध्ययन में निर्धारित चर के आधार पर न्यादर्श के प्रत्येक वर्ग का दुसरे से तुलनात्मक अध्ययन करना, उद्देश्य का अभीप्सित होगा यह शोधानुसार क्रमिक रूप से व्यवस्थित किए जा सकते हैं।

5. परिकल्पनाएं(Hypothesis)-

परिकल्पनाओं का स्वरुप शोध के स्वरुप पर अवलम्बित होता है। सकारात्मक, नकारात्मक और शून्य परिकल्पना अस्तित्व में है लेकिन शोध हेतु शून्य परिकल्पना सर्वाधिक उत्तम रहती है, इसको भी क्रमवार तुलना के स्वरुप के आधार पर व्यवस्थित करते हैं। यदि ग्रुप ‘A’ और ग्रुप ‘B’ के लड़कों की ‘कम्प्यूटर के प्रति भय’ के आधार पर तुलना करनी हो तो इसे इस प्रकार लिखेंगे :

ग्रुप ‘A’ और ग्रुप ‘B’ के लड़कों में कम्प्यूटर के प्रति भय के आधार पर कोई सार्थक अन्तर नहीं है।

6. प्रतिदर्श(Sample)-

प्रतिदर्श या न्यादर्श शोध की प्रतिनिधिकारी जनसंख्या होती है यह समस्या के स्वरुप, शोधार्थी की क्षमता, समय व साधनों द्वारा निर्धारित होती है। शोध हेतु चयनित जनसंख्या का शोध स्वरूपानुसार विभिन्न वर्गों में वितरण कर लेते हैं जिससे परस्पर तुलना सुगम हो जाती है यह भी परिकल्पना निर्धारण में सहायक होती है।

7. शोध विधि(Research Method)-

इसका निर्धारण शोध शीर्षक के स्वरुप पर अवलम्बित होता है हिस्टॉरिकल रिसर्च या सर्वेक्षण आधारित शोध Synopsis के पूरे स्वरुप को प्रभावित करते हैं। शोध विधि, शोध की दिशा तय करने में सक्षम है।

8. शोध उपकरण(Research Tools)-

शोध स्वरूपानुसार ही इसकी आवश्यकता होती है कुछ प्रामाणिक शोध उपकरण मौजूद हैं एवं कभी आवश्यकता अनुसार खुद भी स्व आवाश्यक्तानुसार शोध उपकरण विकसित करना होता है। वर्णनात्मक शोध प्रबन्ध में इसकी आवश्यकता नहीं होती।

9. प्रयुक्त सांख्यिकीय विधि(Used Statistical Method)-

जिन शोध के प्राप्य समंक होते हैं उनसे किसी निष्कर्ष तक पहुँचने में शोध की प्रवृत्ति के अनुसार सांख्यिकी का प्रयोग करना होता है यहां केवल प्रयुक्त सूत्र एवं उसमे प्रयुक्त अक्षर का आशय लिखना समीचीन होगा।

10. परिणाम, निष्कर्ष एवं सुझाव(Result, Outcome & Suggestion)-

इस भाग में केवल इतना लिखना पर्याप्त होगा कि ‘प्रदत्तों का सांख्यकीय विश्लेषण से प्राप्त परिणामों के आधार पर निष्कर्ष निकाला जायेगा एवं भविष्य हेतु सुझाव सुनिश्चित किए जाएंगे।

11. प्रस्तावित रूपरेखा (शोध स्वरूपानुसार)(Proposed Framework)-

  • सम्बन्धित साहित्य का अध्ययन
  • अध्ययन की योजना का प्रारूप
  • आकङों का विश्लेषण एवं विवेचन
  • शोध निष्कर्ष एवं सुझाव
जहां सांख्यिकीय विश्लेषण आवश्यक नहीं है उन वर्णनात्मक, ऐतिहासिक या विवेकनात्मक शोध में चतुर्थ अध्याय आवश्यकतानुसार परिवर्तनीय होगा।

Share this:

  • Click to share on Twitter (Opens in new window)
  • Click to share on Facebook (Opens in new window)

Related Posts

characteristics of a good research tool/एक अच्छे शोध उपकरण की विशेषताएं, शोध सार (research abstract ), शोध पत्र कैसे लिखें [how to write a research paper ].

m.ed thesis in hindi pdf

Knowledgeable Post…Thank You, Sir,

Cancel Reply

Save my name, email, and website in this browser for the next time I comment.

Notify me of follow-up comments by email.

Notify me of new posts by email.

Recent Posts

  • Dr. Radha Krishnan
  • उठ जाग मुसाफिर भोर भई ………
  • MEDIAN (मध्यांक)
  • MEAN/ माध्य 
  • Frequency Distribution and Class Interval

My Facebook Page

https://www.facebook.com/EducationAacharya-2120400304839186/
  • September 2024
  • August 2024
  • February 2024
  • September 2023
  • August 2023
  • January 2023
  • December 2022
  • November 2022
  • October 2022
  • September 2022
  • August 2022
  • February 2022
  • January 2022
  • December 2021
  • November 2021
  • January 2021
  • November 2020
  • October 2020
  • September 2020
  • August 2020
  • February 2020
  • January 2020
  • December 2019
  • November 2019
  • October 2019
  • September 2019
  • August 2019
  • February 2019
  • January 2019
  • December 2018
  • November 2018
  • October 2018
  • September 2018
  • August 2018
  • Uncategorized

Pardon Our Interruption

As you were browsing something about your browser made us think you were a bot. There are a few reasons this might happen:

  • You've disabled JavaScript in your web browser.
  • You're a power user moving through this website with super-human speed.
  • You've disabled cookies in your web browser.
  • A third-party browser plugin, such as Ghostery or NoScript, is preventing JavaScript from running. Additional information is available in this support article .

To regain access, please make sure that cookies and JavaScript are enabled before reloading the page.

IMAGES

  1. M.Ed. शिक्षा का दार्शनिक आधार (PHILOSOPHICAL FOUNDATION OF EDUCATION) PAPER 1 Notes in Hindi Medium

    m.ed thesis in hindi pdf

  2. (PDF) Research in Education (In Hindi)

    m.ed thesis in hindi pdf

  3. M Ed Notes Book Study Material Free Download Hindi English PDF

    m.ed thesis in hindi pdf

  4. PhD. thesis download in Hindi

    m.ed thesis in hindi pdf

  5. M.Ed पीएचडी मे शोध प्रबंध कैसे बनाएं

    m.ed thesis in hindi pdf

  6. Thesis in Hindi

    m.ed thesis in hindi pdf

VIDEO

  1. 💯Introduction to Research Methods 💥M.ed Examination🔥First Semester Previous Year Paper👍

  2. TNTEU M.Ed IV-SENESTER: VIVA-VOICE EXAM IMPORTANT QUESTIONS

  3. M.Ed Entrance Test 2020/ Solved Paper/ Paper II/एम.एड.प्रवेश परीक्षा साल्व्ड पेपर 2020 #ddugkp

  4. Ministry Of Education (MoE) (Previous MHRD) |For, B.Ed, M.Ed (Institutional Planning and Management

  5. B.Ed 2 Year Practical File With Free Pdf (File बनाने का सही तरीका!) || B.ed 2nd Year Teaching Files

  6. My M.Ed Thesis

COMMENTS

  1. M.ed Thesis in Hindi PDF

    m.ed Thesis in Hindi PDF - Free download as PDF File (.pdf), Text File (.txt) or read online for free. This document discusses providing assistance to students writing their M.Ed thesis in Hindi. It acknowledges that the thesis writing process can be overwhelming due to the extensive research, analysis, and formatting required. It introduces HelpWriting.net as a service that can provide expert ...

  2. Synopsis (शोध प्रारूपिका) लघु शोध व शोध के विद्यार्थियों हेतु

    वैचारिक तूफ़ान को शोध एक सृजनात्मक आयाम देता है व अस्तित्व में ...

  3. (PDF) शोध प्रस्ताव तैयार करना Preparation of a Research Proposal

    Nov 1971. William J. Bramble. John W. Best. Armand J. Galfo. William Wiersma. PDF | On Dec 26, 2016, Patanjali Mishra published शोध प्रस्ताव तैयार करना ...

  4. M.ed Dissertation in Hindi

    m.ed Dissertation in Hindi - Free download as PDF File (.pdf), Text File (.txt) or read online for free.

  5. Dissertation of M.ed in Hindi

    Dissertation of m.ed in Hindi - Free download as PDF File (.pdf), Text File (.txt) or read online for free. The document discusses the challenges associated with writing a dissertation for a Master of Education (M.Ed) degree in Hindi. It notes that dissertation writing is a rigorous process that requires in-depth research skills and understanding of the subject matter.

  6. Shodhganga@INFLIBNET: Savitribai Phule Pune University

    Shodhganga : a reservoir of Indian theses @ INFLIBNET. Shodhganga. The Shodhganga@INFLIBNET Centre provides a platform for research students to deposit their Ph.D. theses and make it available to the entire scholarly community in open access. Shodhganga@INFLIBNET.

  7. Shodhganga@INFLIBNET: Department of Education

    Shodhganga. The Shodhganga@INFLIBNET Centre provides a platform for research students to deposit their Ph.D. theses and make it available to the entire scholarly community in open access. Shodhganga@INFLIBNET. Manonmaniam Sundaranar University.

  8. (PDF) Research in Education (In Hindi)

    Research Proposal. Full-text available. May 2020. Noushad Husain. PDF | The book provides in details about the different topics related to "Research in Education". | Find, read and cite all the ...

  9. PDF LIST OF M.ED DESSERTATIONS

    LIST OF M.ED DESSERTATIONS - Department of Education

  10. m.ed dissertation in hindi.pdf

    Title: The Challenge of Crafting an M.Ed Dissertation in Hindi Embarking on the journey of writing a Master's in Education (M.Ed) dissertation in Hindi is a formidable task that demands dedication, extensive research, and an in-depth understanding of the subject matter. As students navigate through the complexities of academic research and the intricacies of the Hindi language, they often find ...

  11. PDF DISSERTATION TOPICS OF M.ED STUDENTS 2019-2021 BATCH

    dissertation topics of m.ed students 2019-2021 batch s. n. name title of the study 1. ms. pednekar neeta chandrakant e-learning challenges of post graduate student teachers and teacher educators:a phenomenological study 2. ms. sapreratisharajan self concept in relation with academic achievement among high school students of north goa 3. ms.

  12. Dissertation Topics For M.ed in Hindi

    Dissertation Topics for m.ed in Hindi - Free download as PDF File (.pdf), Text File (.txt) or read online for free. The document discusses the challenges students face when writing a dissertation for their M.Ed in Hindi degree. It notes that choosing the right topic is crucial, as the topic needs to be relevant and contribute new knowledge to the field of Hindi education.

  13. Shodhganga@INFLIBNET: Department of Hindi

    Samkaleen Adiwasi Hindi Kavita asmita ka sankat evam pratirodh ke swar: Ahirwar, Dinesh: Dwivedi, Vashishta: 9-Jul-2024: Madhyakaleen Bharatiya Pritrasatta aur Reetibaddh Kavya bihari matiram aur dev ke sandarbh mein: Yadav, Krishna Kumar: Tripathi, Ashish: Collection's Items (Sorted by Upload Date in Descending order): 1 to 20 of 832

  14. Mahatma Gandhi University

    Mahatma Gandhi University - Online THESIS Search

  15. M.ed Syllabus in Hindi: जानिए इस कोर्स का सम्पूर्ण सिलेबस क्या है?

    M.ed Syllabus in Hindi: जानिए इस कोर्स का सम्पूर्ण सिलेबस क्या है? अंशुल. Updated on. जून 24, 2023. 1 minute read. 3.1. (119) मास्टर ऑफ़ एजुकेशन जिसे MEd के नाम से भी जाना जाता है ...

  16. Dissertation Topics in Education

    Dissertation Topics in Education | M Ed ...

  17. M.ed Thesis Topics Related To Education in Hindi

    The document discusses assistance available for students struggling with their M.Ed thesis on Hindi education topics from HelpWriting.net. It states that the service provides expert help for students overwhelmed by the complex thesis writing process through experienced writers knowledgeable on a wide range of educational topics. Students can have their specific needs met and receive a high ...

  18. PDF Format for M.Ed. Dissertation Rules & Regulations

    (i) In Journals - Minimum two research papers out of his / her M.Ed. work in refereed Journals (indexed in reputed database such as Scopus, Web of Science, ABDC, PubMed, etc.) as First Author (Research Guide) Second Author (Research Scholar) as per Shri P.L. Memorial P.G. College, Barabanki M.Ed. Regulations.

  19. M Ed Dissertation Topics Hindi

    m Ed Dissertation Topics Hindi - Free download as PDF File (.pdf), Text File (.txt) or read online for free. This document discusses the challenges of writing a dissertation for an M.Ed in Hindi. It notes that selecting a topic, conducting thorough research, and effectively organizing and presenting ideas in writing are all difficult aspects of the dissertation process.

  20. Shodhganga@INFLIBNET: Department of Hindi

    pravashi hindi sahityo me vyakt bhartiya evam pashchyat sanskruti ka sangharsh: sarvaiya mayur parshotambhai: ravjibhai m rathod: 8-Aug-2023: gujarati ek malvi lokgeet loknatya lok sahitya ke drashyo shravygt anushilan: pargi nayna v: Gamit, N.T. 8-Aug-2023: hindi ki peamukh mahila kahanikaro ke kahani sahitya me nirupit samajik samashya

  21. PDF Searchable Listing of M.Ed. Thesis/Projects

    the Sixth Grade Level Thesis 95 Jun-00 Peterson, David Birth Order & Athletics Thesis 96 Jul-00 Wadhams, Kelly Children's Literature: A Powerful Tool in Character Education Thesis 97 Jun-00 Hage, Monica M. Conflict Resolution in the Primary Grades: A Unit Plan Thesis 98 May-00 Amico, Richard L. Jr. Curriculum Enrichment for the Gifted:

  22. PHD Thesis in Education in Hindi

    Phd Thesis in Education in Hindi - Free download as PDF File (.pdf), Text File (.txt) or read online for free. The document discusses some of the key challenges involved in writing a PhD thesis in Education in Hindi, including the significant time commitment required and difficulties navigating the academic process and language barriers. It notes that seeking assistance from professional ...